Web Browser क्या है और कैसे काम करता है?

Web Browser क्या है

Web Browser क्या है :- Web Browser एक Application Software है, जिसका आविष्कार internet के साथ हुआ था। Web browser का Use हम अपने Smartphones, Laptop, Computer, PC, iPhone, Tablet आदि में कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

दोस्तो Web browser के शब्द को ही सुन कर हम इसके बारे में समझ सकते हैं, Web browser मे Web का अर्थ Internet होता है और Browser का अर्थ होता है ढूँढना या Search करना होता है। 

Web browser शब्द का अर्थ होता है, कि internet के माध्यम से दुनिया भर की किसी भी वस्तु या विषय के बारे में Search करना। वैज्ञानिकों ने वेब ब्राउज़र को इसलिए बनाया की दुनिया भर के सभी लोगों को हर चीज के बारे में Search करके उसके बारे में जानकारी मिल सके।

Table of Contents

Web Browser क्या है?

World Wide Web (Internet) पर किसी भी सूचना तक पहुँचने के लिए Use किए जाने वाले Application Software को ही Web Browser कहा जाता है। Web Browser एक Application Software है।

Web Browser kya hai

जब कोई User किसी भी प्रकार की जानकारी को प्रप्त करना चाहता है, तब User Web Browser का Use करते है। Web Browser Web Server से Data को प्राप्त करता है और फिर Users की Screen पर Web Page के रूप में प्रदर्शित करता है।

Web Browser और Internet एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, क्योकि Internet के बिना Web Browser कोई काम का नहीं इसके विपरीत अगर Web Browser नहीं तो हमारे लिए Internet भी कोई काम करें क्योंकि Web Browser के ही माध्यम से हम लोग Internet का Use करते हैं।

Web Browser Internet की दुनिया का एक दरवाजा है जो हमें Internet की दुनिया में ले जाने में मदद करता है। Web Browser के माध्यम से हम Internet पर उपलब्ध बहुत सारी Website तक पहुच कर हम उनके Web Page को बहुत ही आसानी से देख सकते हैं।

दूसरी शब्दों में कहें तो अगर हमें किसी भी Websites या Web Page तक पहुंचना होता है, तो बस हमें Web Browser के Web Address में उस Websites या Web Page का URL डालना होता है। और उसके बाद Web Browser हमें उस Page या Websites पर पहुंचा देता है।

Web Browser Computer की भाषा को अपनी भाषा में Translate करके आसान बनाता है जिससे Users उस भाषा को समझ सके कुछ Web Browser सिर्फ Text को ही Translate कर पाते हैं और कुछ Browsers Graphics और Animation भी Translate कर पाते हैं।

Definition of Web Browser in Hindi

Web Browser एक ऐसा Software Program है, जो Users को Web Page को ढूंढने और उन्हें Access करके उसके Data देखने की अनुमति प्रदान करता है

सामान्य तौर पर Web Browser को Form में Browser भी कहा जाता है, अधिकतर हम लोग इसका इस्तेमाल Internet पर उपस्थित Websites को देखने के लिए करते हैं

इसके अलावा Internet पे उपस्थित HTML फॉर्म में लिखे कांटेक्ट को Text Form में पढ़ने के लिए किया जाता है।

वेब ब्राउज़र का इतिहास History of Web Browser in Hindi

आज के जमाने में हमें Web Browser बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं, Computer, Laptops, Mobile Phones, आदि जैसे उपकरणों मे Web Browser का Use किया जा रहा है। Web Browser के इस आसान Use के लिए इसे बनाने में काफी ज्यादा समय लग गया था।

web-browser-ka-itihas

आपको बता दे की इसका इतिहास कई साल पुराना है,

  • सन 1990 में टिम बर्नर्स ली द्वारा बनाया गया पहला वेब ब्राउज़र “WorldWideWeb” था। यह Browser आज के Browser से काफी ज्यादा अलग था।
  • इसके बाद सन 1993 में, “मोज़ेक” नाम का एक Web Browser जारी किया गया था। यह Browser पहले से काफी अच्छा था इसमें Images को जोड़ कर एक Graphical Interface प्रप्त करने की सुविधा थी। “मोज़ेक” यह “दुनिया का पहला लोकप्रिय ब्राउज़र” था।
  • इसके बाद सन 1994 में मार्क आंद्रेसेन जो मोज़ेक टीम के नेता थे, इन्होंने एक नए Web Browser पर काम करना शुरू किया, इस Browser का नाम “नेटस्केप नेविगेटर” था।
  • फिर इसके बाद सन 1995 में, Microsoft द्वारा “इंटरनेट एक्सप्लोरर” नाम का एक Browser लॉन्च किया गया यह Browser सबसे लोकप्रिय Web Browser के रूप में सामने आया जिसका USE आज भी किया जाता है।
  • फिर सन 2002 में, “मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स” नाम का एक Browser मार्केट में समने आया यह भी “इंटरनेट एक्सप्लोरर” के समान ही था जो की आज भी Use किया जाता है।
  • इसके बाद Apple Company ने भी वर्ष 2003 में एक Web Browser को लॉन्च किया जिसका नाम “Safari” दिया गया। यह Browser केवल Apple Company के भी उपकरणों में Use किया जाता है।

अंत में, वर्ष 2008 में, Google ने “क्रोम” नाम का एक Browser जारी किया और 3 वर्षों मे ही इसने Market में रहने वाले अन्य सभी Browsers को पीछे छोड़ दिया और यह दुनिया भर में सबसे अधिक Use किए जाने वाला एक Web Browser बन गया।

Functions of Web Browser in Hindi

Internet को Use करने की हमारी निर्भरता काफी ज्यादा बढ़ गई है। नीचे हमने Web Browser के कार्य के बारे मे बताया हुआ हैं और आप जनेगे की वे कैसे उपयोगी हैं :-

  • Web Browser का सबसे मुख्य कार्य वर्ल्ड वाइड वेब मतलब Internet से जानकारी प्राप्त करना और उसे Users के लिए उपलब्ध कराना होता है।
  • वेब ब्राउजर के माध्यम से हम बहुत ही आसानी से किसी भी Websites पर बहुत ही आसानी से पहुच सकते हैं। जब हम किसी भी Browser में URL को डालते है, तो वह Browser हमे Web Server के मध्यम से उस Website तक ले जाता है।
  • इसके अलावा Java Applets और Flash Content को चलाने के लिए हमे Web Browser पर बहुत सारे Plugins मिलते हैं।
  • एक Web Browser हमे Internet के सर्फिंग को बहुत ही आसान बनाता है।
  • एक Web Browser पर एक ही समय में कई सारे Web Page को Open किया जा सकता हैं।
  • इन Web पर Back, Forward, Reload, Stop Reloadआदि जैसे विकल्प भी उपलब्ध होते हैं, जिनका Use करना बहुत ही आसान और सुविधाजनक होता हैं।

Web Browsers के प्रकार

लगभग सभी प्रकार के Web Browser के कार्य समान ही होते हैं। Internet पर विभिन्न प्रकार के Web Browser उपलब्ध है जिनका उपयोग वर्षों से किया जा रहा है।

वेब ब्राउज़र के प्रकार

आपको Internet पर बहुत प्रकार के Web Browser देखने को मिलते है। इन सभी Web Browser में से कुछ Browser का Use हम लोग Computer या Laptop में और कुछ Browser का Use Mobil Phone में करते है.

इनमें से कुछ निम्नलिखित Browser इस प्रकार हैं:-

  1. Google Chrome (इसका उपयोग PC, Mobile और Tablet मे किया जाता है)
  2. Internet Explorer (इसका उपयोग PC मे किया जाता है)
  3. Microsoft Edge (इसका उपयोग PC, Mobile & Tablet मे किया जाता है)
  4. Mozilla Firefox (इसका उपयोग PC, Mobile & Tablet मे किया जाता है)
  5. Safari (इसका उपयोग PC, Mobile & Tablet मे किया जाता है)
  6. Opera (इसका उपयोग PC, Mobile & Tablet मे किया जाता है )
  7. Konqueror (इसका उपयोग Linux PC मे किया जाता है)
  8. Lynx (इसका उपयोग Linux PC मे किया जाता है)
  9. UC Browser (इसका उपयोग Mobile & Tablet मे किया जाता है)

इन्टरनेट पर कुल कितने ब्राउज़र हैं?

इन्टरनेट पर मुख्य चार के वेब ब्राउज़र हैं – 1). एक्सप्लोरर, 2). फायरफॉक्स, 3). नेटस्केप और 5). सफारी, लेकिन कई अन्य ब्राउज़र भी इन्टरनेट पर उपलब्ध हैं। उनके नाम ऊपर बताया गया है।

Web Browser कैसे काम करता है?

Web Browser इंटरनेट Use करने का एक ऐसा माध्यम है, जो हमें Internet पर कहीं भी और कभी भी बहुत ही आसानी से ले जा सकता है। और हमें उस Website या Page के सभी भागों की जानकारी प्राप्त कराता है जहाँ हमे जाना होता है।

इन Web Brower मे Hypertext Protocol का Use किया जाता है, जो सूचनाओं को स्थानांतरित करता है और यह परिभाषित करता है कि Web पर Text या Video कैसे प्रदर्शित करना है। ये सारे Web page Web Protocol से बने होते हैं।

किसी भी Webpage के Http और Https दो प्रारूप होते हैं। Http की मदद से ही हमे Web User और Web Server दोनों से जोड़ने की अनुमति मिलती है।

जब हम किसी भी Web Browser के Address Bar में किसी भी Web Page का URL डालते हैं  तब Browser इस Request को http Command के रूप में Web Server को भेजता है।

और फिर Browser उस Web Server के साथ जुड़ जाता है, और फिर वहां से Browser उस Web Pageकी जानकारी निकाल कर User के सामने प्रदर्शित करता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि सभी Browser निर्माता एक ही तरह के प्रारूप को नहीं दिखाते हैं इसका मतलब यह है कि एक Website अलग-अलग तरह से प्रदर्शित हो सकती है।

जब कोई भी Web Browser इंटरनेट से जुड़े Server से Data को प्राप्त करता है तो वह उस data को Text या Image के रूप में प्रदर्शित करता है

ये Text और Image HTML के Form में लिखे होते हैं और यह Browser इन HTML Code को पढ़ता है फिर उसके बाद हमें Internet के माध्यम से हमारे Screen पर प्रदर्शित करता है।

प्रत्येक Webpage, Image और Video का अपना एक URL होता है, जिसे Web Address कहा जाता है। जब कोई Browser Data के लिए किसी Server पर जाता है, तो Browser को उस Webpage का Address बताता होता है।

Web Browser की विशेषताएं

एक Web Browser के अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं, क्योंकि सभी Web Browser अलग-अलग होते हैं, और वह अपने User को एक बेहतर अनुभव देना चाहते हैं।

Web Browser-की-विशेषताएं

लेकिन इन विशेषताओं के बिना Web Browser अपने User को एक अच्छा अनुभव नहीं प्रदान कर सकता, तो हम यहां उन सभी विशेषताओं के बारे में आपको बताएंगे जिनकी जरूरत एक Browser को होती है जिससे वह अपने User को एक बहुत अच्छा Experience प्रदान कर सकें।

  • Web Browser की सबसे अच्छी विशेषता यह होनी चाहिए कि वह Internet के सभी Web Sites को Access कर सके और वह हर तरह की Web Sites को ढूंढने और दिखाने में काबिल हो।
  • Web Browser हर तरह के Hyperlink को follow कर सके और किसी भी Websites का URL इंटर करने की अनुमति प्रदान कर सके।
  • किसी भी तरह की Help पाने के लिए Option उपलब्ध होने चाहिए।
  • जब हम किसी भी Website पर जाएं और अगर वह हमें पसंद हो और हमारे काम की हो तो हम उसे दुबारा बहुत ही आसानी से Access कर सके इसके लिए वह Browser हमें Bookmark करने का Option प्रदान करें।
  • इसकी क्या विशेषता होनी चाहिए कि जिस Page पर हम है उसके साथ साथ हुआ किसी दूसरे Page की भी जानकारी प्रदान कर सकें।
  • यह Browser हमें हर तरह के Page का Print Out निकालने की अनुमति प्रदान करे।
  • हमें किसी भी पेज की जानकारी को ई-मेल के जरिए किसी दूसरे तक पहुंचाने की भी अनुमति प्रदान करें।
  • इसके अलावा एक अच्छा ब्राउज़र Animated कंटेंट को भी Run करने में सक्षम होना चाहिए।
  • हर तरह का काम को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्रकार के Plugin भी उपलब्ध होने चाहिए।
  • इसमें cache enable करने की भी सुविधा भी होनी चाहिए जिससे की Web Page लोड होने में कम Time लगे

Web Cookies क्या है?

दोस्तो Cookies Website पर एक छोटी Test File होती है, इस Cookies File को कोई भी Website आपके Browser पर तब तक नही भेजती जब तक आप उस Cookies वाली Website पर जाते नही हैं।

ज्यादातर Website हमारे बारे में जानकारी को Save करके रखने के लिए Cookies नामक File का Use करती हैं। जब आप अगली बार उस Website पर जाते हैं तो वह जानकारी आपके Computer या Mobile में Save हो जाता है।

और आपके वापस आने के बाद वह वह Web Site इस Code को पढ़कर देखता है कि यह आप ही हो या फिर कोई और इसके लिए वह Website आपका Username और Password याद रखता है, यह सब इस Cookies File के द्वारा की संभव हो पाता है।

Web Browser और Web Server में अंतर

S. No. Web Browser Web Server
परिभाषा :- Web Browser एक Application Software है, जिसका आविष्कार internet के साथ हुआ था। Web browser का Use हम अपने Smartphones, Laptop, Computer, PC, iPhone, Tablet आदि में कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। Web Server एक Software होता है, जो हमें Web Page प्रदान करता है, अर्थात वह सॉफ्टवेयर जो Web Page को यूजर्स तक पहुंचाता है वेब सर्वर कहलाता है।
उद्देश्य :- वेब ब्राउज़र का उद्देश्य होता है इंटरनेट से प्राप्त जानकारी को यूजर्स तक पहुंचाना। Web Server का मुख्य उद्देश्य होता है, Web Page को यूजर्स तक पहुंचाना।
समय :- वेब ब्राउज़र फ्री होते हैं और इन्हें इंस्टॉल करने में ज्यादा समय नहीं लगता है।वेब सर्वर कॉस्टली होते हैं और इन्हें इंस्टॉल करने में काफी ज्यादा समय भी लगता है।
लाभ :- वेब ब्राउज़र यह एक ही कंप्यूटर या मोबाइल फोन में कार्य कर सकता है।वेब सर्वर को यूज करने के लिए काफी सारे कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की आवश्यकता पड़ती है।
हानि :- वेब ब्राउज़र यूजर ईमेल आईडी के हैक हो जाने पर हमारा सारा डाटा हैक हो सकता है।वेब सर्वर के बंद हो जाने पर हमारी वेबसाइट का पूरा डाटा जा सकता है।

Web Browser मे कौन-कौन से Features हैं

दोस्तो आइये देख लेते है कि Web Browser मे कौन-कौन से Features हैं, वेब ब्राउज़र अपने Users को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है जो की कुछ इस प्रकार है:-

  • Home Button – इस बटन पर क्लिक करने से यूजर्स ब्राउज़र के होम पेज पर आ जाता है।
  • Web Address Bar – इस बार में कोई भी यूजर्स किसी भी वेबसाइट का यूआरएल इंटर कर सकता है और फिर क्रोम उसी यूजर को उस वेबसाइट तक पहुंचने की अनुमति प्रदान करता है।
  • Back और Forward Button – इस बटन का यूज करके यूजर्स जिस पेज पर है उसके आगे और पीछे जा सकता है।
  • Refresh – इस बटन का यूज करके यूजर्स जिस पेज पर है उसे पुनः रिफ्रेश कर सकता है।
  • Stop – इस बटन का यूज करके यूजर्स वेब सर्वर के साथ वेब संचार और पेज को लोड होने से रोकता है।
  • Tabs – यह उपयोगकर्ताओं को एक ही विंडो में कई वेबसाइट खोलने की अनुमति देता है।
  • Bookmark – यह विकल्प उपयोगकर्ता को अपनी मनपसंद वेबसाइटों को बुकमार्क करके रखने की अनुमति देता है।

सर्च इंजन और वेब ब्राउज़र में क्या अंतर है?

सर्च इंजनवेब ब्राउज़र
सर्च इंजन का उपयोग हम लोग इंटरनेट पर किसी भी जानकारी को सर्च करने के लिए किया जाता है।वेब ब्राउज़र का उपयोग वेब पेज और HTML फ़ाइलों तक पहुँचने के लिए किया जाता है।
Google, Yahoo, Baidu और DuckDuckgo सर्च इंजन है।Google Chrome, Mozilla Firefox, Netscape Navigator वेब ब्राउज़र है।

वेब ब्राउज़र कंप्यूटर में क्या करता है?

जब हम लोग अपने कंप्यूटर में इंटरनेट डाटा को कनेक्ट करते है, और फिर इसके बाद हमे इंटरनेट की चीजों को एक्सेस करने के लिए एक सॉफ्टवेयर की आवश्कता पड़ती है जिसे वेब ब्राउजर कहते है।

वेब ब्राउजर हमारे कंप्यूटर को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ता है और फिर वह हमे इंटरनेट पर उपलब्ध टेक्स्ट, इमेज, विडियो, ऑडियो, आदि को दिखाता है।

हमें वेब ब्राउज़र की आवश्यकता क्यों है?

हमे वेब ब्राउज़र, की आवश्यकता इन्टरनेट से वर्ल्ड वाइड वेब के संसाधनों और जानकारी को प्राप्त करने के लिए पड़ती है। यह वेब ब्राउज़ एक सॉफ्टवेयर है जो इन्टरनेट पर उपल्ब्ध वेप पेजों को खोजने और उसे यूजर के सामने प्रदर्शित करने लिए किया जाता है। वेब ब्राउज़र की मुख्य आवश्यकता यूजर को जानकरी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें 👉 Web Security क्या है?
इसे भी पढ़ें 👉 Web 3.0 Kya Hai और ये कैसे बदलेगा इंटरनेट को
इसे भी पढ़ें 👉 Web Browsing Software क्या है In Hindi

Web Browser क्या है? से सम्बंधित FAQ :-

वेब ब्राउज़र क्या है?

वेब ब्राउज़र एक ऐसा सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन है जो आपको इंटरनेट पर अपकी मनपसंद कंटेंट को ढूंढ़ने, और फिर उसे दिखाने का काम करता है। वेब ब्राउजर आपको वेबसाइटों, वेब पेजों, मल्टीमीडिया, ईमेल, ग्राफिक्स, और अन्य सेवाओं तक बहुचाने का काम करता है।

वेब ब्राउज़र कैसे काम करता है?

जब आप वेब ब्राउजर की सहायता से इंटरनेट पर कोई चीज़ सर्च करते है तब ब्राउजर के bots इंटरनेट पर उपलब्ध वेबसाइट पर जा कर स्कैन करता है और फिर आपके पूछे गए सवाल से संबंधित जानकारी आपको दिखाया है।

वेब ब्राउज़र कितने प्रकार के होते हैं?

वेब ब्राउज़र निम्नलिखित प्रकार के होते है:
Google Chrome, Opera Mini, Mozilla Firefox, Microsoft EDGE, Internet Explorer, आदि प्राकार के होते है।

भारत का सबसे पहला वेब ब्राउजर कौन सा है?

एक भारतीय स्टार्टअप हिडन रिफ्लेक्स थे जिन्होंने सन 2008 मे ‘एपिक’ नाम का भारत का सबसे पहला वेब ब्राउज़र बनाया था।

विश्व का सबसे पुराना वेब ब्राउजर कौन सा है?

मोज़ेक विश्व का सबसे पुराना और लोकप्रिय वेब ब्राउजर है, और फिर इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर के रूप मे अपने पहले वेब ब्राउज़र की शुरुआत की।

ब्राउज़र का उपयोग क्यों करते हैं?

हम लोग वेब ब्राउज़र का उपयोग किसी भी वेबसाइट को खोजने और open करने के लिए करते हैं, इंटरनेट से किसी भी जानाकारी और वेब पेज को खोजने के लिए आपको वेब ब्राउज़र में सर्च करना होता है। इन्टरनेट पर किसी भी URL को खोलने के लिए वेब ब्राउज़र का उपयोग किया जाता है।

Web Browser क्या है? और कैसे काम करता है?

1 thought on “Web Browser क्या है और कैसे काम करता है?”

  1. Pingback: Web Security क्या है? - Sageer Ki Tech

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top