कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

हमने आपको कंप्यूटर विज्ञान में प्रयुक्त होने वाले लगभग सभी शब्दों की सूची दी हुई है। यह एक खुली और अपूर्ण सूची है। इस सूची मे और भी नये शब्द जोड़े जा सकते हैं।

Table of Contents

( A ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

ऐक्युमुलेटर क्या है? :- ऐक्युमुलेटर एक प्रकार का रजिस्टर होता है, जो प्रोसेसिंग के दौरान डाटा और निर्देशों को संग्रहीत करता है।

एक्टिव सैल क्या है? :- स्मैडशीट में प्रयुक्त होने वाला वह सैल, जिसमें यूजर मौजूद समय में कार्य कर रहा होता है, एक्टिव सैल कहलाता है।

एक्टिव डिवाइस क्या है? : वह उपकरण . जिसमें कोई कार्य विद्युत प्रवाह द्वारा एडिट किया जाता है, एक्टिव डिवाइस कहलाता है।

एक्टिव विण्डो क्या है? :- कम्प्यूटर में उपस्थित वह विण्डो, जो यूजर द्वारा वर्तमान समय में सक्रिय है, एक्टिव विण्डो कहलाती है।

ऐल्गोरिथ्म क्या है? :- किसी कम्प्यूटर को दिए जाने वाले अनुदेशों का वह क्रम, जिसके कम्प्यूटर द्वारा किसी भी कार्य को पूरा किया जाता है और कम्प्यूटर पर उपलब्ध किसी भी डाटा को प्रोग्राम मे लोगो की समस्या का एक उचित हल निकाल सके; वह ही एल्गोरिथ्म कहलाता है

एलाइनमेण्ट क्या है? :- किसी भी प्रकार के डाटा में पैराग्राफ को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया को ही एलाइनमेण्ट कहते है।

एल्फान्यूमेरिक क्या है? :- एल्फाबेट्स और नम्बर्स के समुच्चय को एल्फान्यूमेरिक कहते हैं। इसमें (A-Z) अक्षरों तथा (0-9) अंकों के समुच्चय होते हैं।

अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट क्या है? :- यह CPU के कम्पोनेण्ट का मुख्य एक्जिक्यूशन भाग है। यह अधिक संख्या में अर्थमैटिक तथा लॉजिकल गणनाएँ कर सकता है।

एनालॉग कम्प्यूटर क्या है? :- ये ऐसे कम्प्यूटर होते हैं जो अंकों की सहायता से गणनाएँ नहीं करते, बल्कि लगातार संकेतों को मापकर गणनाएँ करते हैं। एण्टीवायरस एण्टीवायरस निर्देशों का समूह अथवा प्रोग्राम होता है, जिसके द्वारा कम्प्यूटर को वायरस से होने वाली क्षति से बचाया जाता है।

एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या है? :- किसी विशेष कार्य के लिए बनाए गए एक या अधिक प्रोग्रामों का समूह एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहलाता है।

आर्टिफिशियल इण्टेलिजेन्स क्या है? :- यह एक एक मशीन या कंप्यूटर प्रोग्राम की सोचने और सीखने की क्षमता है, जो मानवीय गुणों के अनुरूप सोचने और समझने एवं तर्क करने की क्षमता को प्रदान करता है इसे ही कम्प्यूटर की भाषा में आर्टिफिशियल इण्टेलिजेन्स कहते हैं।

असेम्बलर क्या है? :- कम्प्यूटर में प्रयुक्त वह प्रोग्राम, जो असेम्बली भाषा को मशीनी भाषा में परिवर्तित करता है, असेम्बलर कहलाता है।

ऑथेंटीकेशन क्या है? : वह पद्धति, जिसके द्वारा कम्प्यूटर के यूजर की वैधता की पहचान की जाती है, ऑथेंटीकेशन कहलाता है ।

ऑक्जिलरी मैमोरी क्या है? :- ऑक्जिलरी मैमोरी को सेकेण्डरी मैमोरी भी कहा जाता है। यह प्राइमरी मैमोरी से अधिक क्षमता वाली तथा उसकी सहायक होती है।

( B ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

बैकस्पेस कुंजी क्या है? :- यह कुंजी, टैक्स्ट को डिलीट करने के लिए प्रयोग की जाती है। बैकस्पेस कुंजी टैक्स्ट को बाईं ओर से डिलीट करती है।

ब्लॉग क्या है? :- यह वर्ल्ड वाइड वेब पर एक डिस्कशन या जानकारी वाली साइट होती है, जिसमें टैक्स्ट प्रविष्टियाँ शामिल होती है।

बिट क्या है? :- बाइनरी अंक अर्थात् 0 या 1 को बिट कहा जाता है। यह कम्प्यूटर की सबसे छोटी इकाई है।

बाइट क्या है? :- 8 बिटों को सम्मिलित रूप से बाइट कहा जाता है। एक किलोबाइट में 1024 बाइट्स होते हैं। कम्प्यूटर की मैमोरी को मेगाबाइट में मापा जाता है।

बैकअप क्या है? :- कम्प्यूटर द्वारा डिस्क पर उपस्थित सभी सूचना की एक कॉपी बना दी जाती है, जिसे बैकअप कहते हैं। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बैकअप में स्टोर डाटा को रिस्टोर कर उपयोग किया जाता है।

बैंडविड्थ क्या है? :- डाटा संचरण में प्रयोग की जाने वाली आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) की उच्चतम और निम्नतम सीमा का अन्तर बैंडविड्थ कहलाता है। इसे बिट्स प्रति सेकेण्ड (BPS) से मापते हैं।

बारकोड क्या है? :- मुख्य रूप से बारकोड विभिन्न चौड़ाई की ऊर्ध्वाधर पटियाँ होती हैं, जोकि एल्फान्यूमेरिक डाटा को व्यक्त करती है। बारकोड किसी भी उत्पाद के कोड को प्रदर्शित करता है।

बैच प्रोसेसिंग क्या है? : बैच प्रोसेसिंग एक ऑपरेटिंग सिस्टम है और यह बैच प्रोसेसिंग  सिस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम में एक अवधारणा है जो जिसमें किसी प्रोग्राम को बैच के रूप में एग्जीक्यूट किया जाता है।

बायोमैट्रिक डिवाइस क्या है? :- बायोमैट्रिक डिवाइस एक येसी डिवाइस जो दो व्यक्तियों के भौतिक गुणों (फिंगर प्रिण्ट, हस्तरेखाएं, आवाज आदि) की पहचान आसानी से कर सकता है।

ब्रॉडबैंड क्या है? :- ब्रॉडबैंड यह एक कम्प्यूटर नेटवर्क होता है, जिसके चलने की गति 1 MS/S मिलियन बिट्स प्रति सेकेण्ड (Mbps) या फिर इससे भी अधिक हो सकती है।

ब्राउजर क्या है? :- ब्राउजर एक येसा सॉफ्टवेयर जो HTML की फाइलों को वेब पेजों के रूप में हमारे सामने प्रदर्शित करता है। ब्राउजर के माध्यम से हम इण्टरनेट पर उपलब्ध इसी भी प्रकार की इन्फोर्मेशन को आसानी से देख सकते हैं।

बफरिंग क्या है? :- बफरिंग इसमे डेटा main मैमोरी में ट्रान्सफर होने से पहले कुछ समय के लिए स्टोर होता है यह एक मैमोरी डिवाइस का प्रोसेस होता है, जिसमें डाटा को अस्थायी रूप से स्टोर किया जाता है जिससे डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सके ।

बस क्या है? :- कम्प्यूटिंग की भाषा में बस एक प्रकार का एक येसा समूह है, जो डाटा या इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाता है, इसे  तार, सर्किट इत्यादि से मिलकर बना होता है।

ब्लूटूथ क्या है? :- यह एक ऐसी तकनीक है जिसमे तारो का उपयोग नही किया जाता हौ इस लिये इसे वायरलेस (बिना तार वाली) वाली डिवाइअस भी कहा जाता है, इससे छोटी दूरी पर स्थित दो माध्यमों के बीच डाटा का आदान-प्रदान किया जाता है।

बग क्या है? :- यह किसी कंप्यूटर प्रोग्राम या प्रणाली की ऐसी त्रुटि होती है, जो कम्प्यूटर में उपस्थित विभिन्न प्रोग्रामों में पाई जाती है। बग को हटाने की प्रक्रिया को डीबगिंग भी कहा जाता है।

( C ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

सीडी-आर/डब्ल्यू क्या है? :- इसे विस्तृत रूप से कॉम्पैक्ट डिस्क रीड कहा जाता है। यह एक स्टोरेज डिवाइस है, जिसमें डाटा को बार-बार लिखा तथा पढ़ा जा सकता है। सी डी आर इसे विस्तृत रूप से कॉम्पैक्ट डिस्क- रेकॉर्डबल कहा जाता है। इस स्टोरेज डिवाइस में डाटा को केवल पढ़ा जा सकता है।

चिपक्या है? :- चिप यह सामान्यतः सिलिकॉन अथवा अन्य अर्द्धचालकों से बना छोटा टुकड़ा या एक  उपकरण होता है, जिसका उपयोग कंप्यूटर या मोबाइल आदि विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा करने के लिए बने होते हैं। इसे इण्टीग्रेटिड सर्किट भी कहा जाता हैं।

सैल क्या है? :- अधिकतर माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में आपने देखा ही होगा की कॉलम और रॉ से निर्मित भाग को ही हम लोग सैल कहते है।

सीपीयू क्या है? :- इसका पूरा नाम या फिर इसका विस्तृत रूप मे इसेसेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कहा जाता है। इसे कम्प्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है यह कम्प्यूटर में होने वाली सभी क्रियाओं को प्रोसेसिंग करता है।

कैरेक्टर प्रिण्टर क्या है? :- कैरेक्टर्स की विशेषता यह है प्रिंटर एक बार में टेक्स्ट का एक कैरेक्टर प्रिंट करता है। यह धीमी स्पीड के प्रिंटर होते हैं (जैसे- अंक, अक्षर अथवा कोई भी चिह्न) को ही प्रिण्ट करता है। इसे डॉट मैट्रिक्स प्रिण्टर भी कहा जाता है।

चैट क्या है? :-  इंटरनेट से जुड़े देश-विदेश के कंप्यूटर प्रयोगकर्ताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान करना या वास्तविक संचार चैट कहलाता है। इंटरनेट के अनेक सर्वर चैट  सुविधा प्रदान करते हैं।

कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल क्या है? :- हमारे जीवन मे कम्युनिकेशन को और भी अधिक सरल तथा सुविधाजनक बनाने के लिए प्रोग्राम मे कई प्रकार के नये नियम बनाए जाते हैं जिन्हें कम्प्यूटर की भाषा में कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल कहते हैं।

क्लाइण्ट कम्प्यूटर क्या है? :- क्लाइण्ट कम्प्यूटर वह कम्प्यूटर  प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर नेटवर्क में अनेक सर्वर को सूचना के आदान-प्रदान की सेवा को प्रदान करता है, वह ही क्लाइण्ट कम्प्यूटर कहलाता है।

क्लिपआर्ट क्या है? :- कंप्यूटर डेस्क पर कॉपीराइट रहित ग्राफिक, चित्र, फोटो, मानचित्र एवं रेखा चित्र आदि का समूह, मे इसका प्रयोग डेस्क टॉप पब्लिशिंग में ग्राफिक्स प्रस्तुतीकरण के लिए किया जाता है।

कम्पाइल क्या है? :- उच्च स्तरीय तथा निम्न स्तरीय भाषाओं को मशीनी भाषा में बदलना कम्पाइल करना कहलाता है। कम्पाइलर यह उच्च स्तरीय भाषा को मशीनी भाषा में बदलने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

कमाण्डक्या है? :- किसी कार्य को पूरा करने के लिए जब हम कंप्यूटर को कोई निर्देश देते हैं तो उस निर्देश को कमांड कहा जाता है।

कोडिंग क्या है? :- प्रोग्रामिंग भाषा के अनुदेशों मे लिखने की क्रिया ही कोडिंग कहलाती है।

क्लिपबोर्ड क्या है? :- यह सॉफ्टवेयर की एक सुविधा है। जिसके माध्यम से किसी डाटा को अल्पकाल के लिए, मैमोरी में स्टोर किया जाता है तथा डाटा ट्रान्सफर के लिए इसका प्रयोग होता है।

कम्प्यूटर क्या है? :- कम्प्यूटर गणना करने की एक येसी मशीन है, जो यूजर द्वारा दिये गये निर्देशों का प्रोसेसिंग करके उसका उपयुक्त और सही परिणाम को आउटपुट डिवाइस के द्वारा प्रदर्शित करती है।

कम्प्यूटर एडेड मेन्युफैक्चरिंग क्या है? :- यह कम्प्यूटर एडेड मेन्युफैक्चरिंग इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग मशीन के विभिन्न प्रकार के टूल्स के निर्माण और मशीन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के उपकरणों को नियन्त्रित करने के लिए किया जाता है।

कम्प्यूटर नेटवर्क क्या है? :- जब विभिन्न कंप्यूटर हार्डवेयर किसी वायर या बिना वायरलेस के माध्यम से आपस में जोड़ा जाता है, ताकि उनके बीच डाटा का आदान-प्रदान किया जा सके ऐसा नेटवर्क को कम्प्यूटर नेटवर्क कहलाता है।

कण्ट्रोल यूनिट क्या है? :- यह सीपीयू का वह भाग होता है, जो इसके ऑपरेशन को संचालित करता है। इस यूनिट का कार्य आउटपुट डिवाइस की गतिविधियों को निर्धारित करना है।

कण्ट्रोल पैनल क्या है? :- यह एक ऐसा ऑप्शन होता है जिसमें सॉफ्टवेयर या सिस्टम को कण्ट्रोल करने के सारे तरीके मौजूद होते है। कंट्रोल पैनल के फंक्शन की मदद से आप विंडो की सेटिंग और उसमें बदलाव कर सकते और यह माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज के ग्राफिकल यूजर इण्टरफेस का एक भाग होता है, ये अपने यूजर को सिस्टम की सैटिंग को ठीक करने की अनुमति देता है।

क्रिप्टोग्राफी क्या है? :- किसी डाटा तथा निर्देशों को सिफर टैक्स्ट के द्वारा संरक्षित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुन सेव किए गए डाटा तथा निर्देश को प्राप्त करने की प्रक्रिया को क्रिप्टोग्राफी कहा जाता है।

सीडी-रोम क्या है? :- यकंप्यूटर में प्रयोग की जाने वाली वह कंपैक्ट डिस्क जिसमें डेटा को केवल रीड कर सकते हैं उसे सीडी-रोम कहते हैं। इसकी भण्डारण क्षमता 700MB (80 मिनट) होती है।

कर्सर क्या है? :- टैक्स्ट लिखते समय कम्प्यूटर स्क्रीन पर ब्लिंक करने वाली रेखा को कर्सर कहते हैं।

( D ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

डाटा क्या है? :- निर्देश तथा सूचनाएँ, जिन्हें कम्प्यूटर में स्टोर या अन्य कार्यों को करने के लिए प्रयोग किया जाता है। डाटाबेस , डाटाबेस सूचनाओं तथा महत्त्वपूर्ण डाटा का संग्रह होता है जिसकी सहायता आवश्यकता पड़ने पर डाटा को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है, अपडेट किया जा सकता है तथा मैनेज किया जा सकता है।

डाटाबेस मैनेजमेण्ट सिस्टम ( DBMS) क्या है? :- इसमें बहुत से प्रोग्रामों का समूह होता है जिसके द्वारा डाटा को व्यवस्थित करने, सूचना देने अथवा उसमें परिवर्तन करने आदि के कार्य सरलतापूर्वक किए जाते हैं।

डाटा एण्ट्री क्या है? :- डाटा तथा निर्देशों को कम्प्यूटर में संग्रहीत करना, डाटा एण्ट्री कहलाता है।

डाटा रिडण्डेन्सी क्या है? :- एक फाइल, एक या एक से अधिक बार अलग-अलग नामों से कम्प्यूटर सिस्टम में संग्रहीत होती है, तो उसे डाटा रिडण्डेन्सी कहा जाता है।

डीबगिंग क्या है? :- दिए गए डाटा तथा प्रोग्राम में गलतियों को ढूँढने तथा उन्हें सही करने की क्रिया डीबगिंग कहलाती है।

डिबगर क्या है? :- डीबगिंग को प्रयोग करने के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले सॉफ्टवेयर डिबगर कहलाते है। डेस्कटॉप कम्प्यूटर को ऑन करने के तुरन्त बाद कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली स्क्रीन को डेस्कटॉप कहते हैं।

डिजिलॉकर ऐप्प क्या है? :- यह आधार कार्ड और सेलफोन नम्बर दोनो से जुड़े सभी सरकारी डॉक्यूमेण्टों को संग्रहीत करने के लिए एक डिजिटल लॉकर है।

डिजिटल कम्प्यूटर क्या है? :- डिजिटल कम्प्यूटर का उपयोग अंकों की गणना करने के लिए किया जाता है। आधुनिक युग में प्रयुक्त कम्प्यूटर डिजिटल कम्प्यूटर की श्रेणी में आते हैं।

डिजिटल वीडियो डिस्क क्या है? :- यह एक भण्डारण युक्ति है, जिसमें सूचनाओं को पढ़ने तथा लिखने के लिए लेजर किरणों का प्रयोग किया जाता है, जिस कारण इसे प्रकाशीय डिस्क भी कहते हैं।

डिस्क ड्राइव क्या है? :- वह डिस्क ड्राइव जिसके द्वारा हम अपने डेटा को पढ़ सकते हैं, और कम्प्यूटर की डिस्क पर लिखने की अनुमति देता है उसे हम डिस्क ड्राइव कहते है।

डिस्प्ले यूनिट क्या है? :- डिस्प्ले यूनिट यह एक आउटपुट डिवाइस होती है, जिसे मॉनीटर भी कहा जाता है। यह अपनी स्क्रीन पर डाटा को और उसके परिणामों को प्रदर्शित करता है।

डोमेन नेम क्या है? :- डोमेन नाम हमारी वेबसाइट का एक नाम होता है। जिससे इंटरनेट यूजर हमारी वेबसाइट तक आसानी से पहुंच जाते हैं। इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट को खोजने और पहचानने के लिए डोमेन नाम का उपयोग किया जाता है।

डॉट्स प्रति इंच क्या है? :- डॉट मैट्रिक्स प्रिण्टर्स में DPI का प्रयोग आवश्यक रूप से किया जाता है। ये प्रति एक इंच में उपस्थित बिन्दुओं की संख्या है, जो ऊर्ध्वाधर तथा क्षैतिज रूप में होती है। डॉट पिच दो कलर्ड पिक्सल के विकर्णों के बीच की दूरी को डॉट पिच कहते हैं।

डाउनलोड क्या है? :- इंटरनेट से या किसी अन्य कंप्यूटर से प्राप्त सूचनाओं को अंतर में सेव करने की प्रक्रिया को ही डाउनलोड करते हैं

ड्रैग क्या है? :- जब हम माउस द्वारा डाटा के किसी भी भाग को सिलेक्ट करके उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित करते है तो इस क्रिया को ड्रैगिंग कहते है।

( E ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

ई-कॉमर्स क्या है? :- इए इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स  भी कहा जाता है इसके व्दारा हम चीजो को इंटरनेट तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से उत्पाद, और सेवाएं खरिदना-​बेचना तथा ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की सर्विसेज आदि को इलेक्ट्रॉनिक ई-कॉमर्स कहा जाता है ।

ईईपी रोम क्या है? :- इसका पूर्ण रूप ‘इलेक्ट्रानिकली इरेसेबल प्रोग्रामेबल रीड ओनली मेमोरी’ है। इस रोम को फिर से प्रोग्राम करने के लिए इसे सर्किट से हटाने और निर्माता को भेजने की कोइ आवश्यकता नहीं होती है। इसे हम एक विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम की सहायता से अपने कम्प्यूटर में ही प्रोग्राम कर सकते है।

इलेक्ट्रॉनिक मेलक्या है? :- इसका प्रयोग टेक्स्ट, या फाइल के माध्यम से कंप्यूटर द्वारा संदेश भेजने के लिए किया जाता है और प्राप्त भी किया जाता है।

ईपी रोम क्या है? :- इसका पूर्ण रूप इरेसेबल प्रोग्रामेबल रीड ओनली मेमोरीहै। यह एक भण्डारण युक्ति है, जिसमें संचित डाटा को मिटाकर, नई सूचना को संचित किया जा सकता है।

एरर मैसेज क्या है? :- किसी भी यूजर द्वारा कम्प्यूटर पर कार्य करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि को बताने वाला सन्देश ही एरर मैसेज कहलाता है।

इथरनेट क्या है? :- इथरनेट एक आधुनिक तकनीक है, इसका प्रयोग LAN(लोकल एरिया नेटवर्क) में जुढे स्थानीय कम्प्यूटरों को आपस मे जोड़ने के लिए किया जाता है।

एक्जिक्यूशन टाइम क्या है? :- किसी एक प्रोग्राम या निर्देश को कम्प्यूटर द्वारा क्रियान्वित करने में लगा कुल समय एक्जिक्यूशन टाइम कहलाता है।

एक्जिक्यूटेबल फाइल क्या है? :- वे फाइले, जिसे हमारे कम्प्यूटर के द्वारा क्रियान्वित किया जाता है, येसी फाइले एक्जिक्यूटेबल फाइले कहलाती है।

एक्स्ट्रानेट क्या है? :- एक्स्ट्रानेट एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो किसी भी यूजर्स को एक ऑर्गेनाइजेशन के इण्ट्रानेट को किसी दूसरी ऑर्गेनाइजेशन के इण्ट्रानेट से आपस मे जोड़ती है।

( F ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

फॉर्मूला फॉर्मूला एक समीकरण होती है, जिसका प्रयोग किसी सैल की वैल्यू को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है।

फाइल क्या है? :- अपने कई प्रकार के रिकॉर्डों और सूचनाओं को एक स्थान पर सुरक्षित रूप में रखना ही फाइल कहलाता है फाइल के द्वारा हम कई प्रकार की सूचनाओं को सुरक्षित रख सकते हैं।

फाइल एक्सटेंशन क्या है? :- विभिन्न प्रकार की फाइलो को प्रदर्शित करने के लिए दिया जाने वाला फाइल का प्रकार फाइल एक्सटेंशन कहलाता है।

फाइल ट्रान्सफर प्रोटोकॉल क्या है? :- फाइल ट्रान्सफर प्रोटोकॉल का प्रयोग हम किसीभी प्रकार की फाइल को हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिये करते है।

फायरवॉल क्या है? :- यह हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर का समूह होता है, जिसका प्रयोग नेटवर्क की सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है। यह कम्प्यूटर नेटवर्क में प्रयुक्त सभी डाटा तथा सूचनाओं का विश्लेषण करता है।

फ्लॉपी डिस्क क्या है? :- फ्लॉपी डिस्क का प्रयोग भण्डारण के लिए किया जाता है, यह प्लास्टिक की बनी होती है, जिसके ऊपर मैग्नेटिक ऑक्साइड की परत चढ़ी होती है।

फॉण्ट क्या है? :- फॉण्ट एक निश्चित आकार और शैली का एक विशिष्ट टाइपफेस है, जिसमें किसी शब्द को विभिन्न प्रकार से लिखने की व्यवस्था होती है।

फुटर क्या है? :- किसी पेज के सबसे नीचे की रॉ में लिखा डाटा, फुटर कहलाता है।

फॉर्मेट क्या है? :- किसी भण्डारण युक्ति जैसे-डिस्क को प्रयोग में लाने से पूर्व सेक्टर तथा ट्रैक में बाँटने की प्रक्रिया को फॉर्मेट कहते हैं।

फ्रेग्मेण्टेशन क्या है? :- कम्प्यूटर की मैमोरी में स्टोर किए गए डाटा को छोटे-छोटे भागों में रखा जाता है, जिसे फ्रेग्मेण्ट कहते हैं।

( G ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

गेजेट क्या है? :- गेजेट एक विभिन्न प्रकार के के हार्डवेयर प्रोग्राम होते हैं जो हमारे काम को आसान बनाने के लिए हमारी सहायता करते हैं

जीआईजीओ क्या है? : इसका पूरा नाम गार्बेज इन गार्बेज आउट होता है। जीआईजीओ वह त्रुटि होती है, जो इनपुट किए गए गलत डाटा को एक विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम के कारण आउटपुट में लाती है।

ग्राफिक टेबलेट क्या है? :- एक ग्राफिकल टेबलेट या डिजिटाइजर एक कम्प्यूटर इनपुट डिवाइस है, जिसकी सहायता से यूजर आदि बना सकता है। टेबलेट की स्क्रीन पर टच करके इमेज

ग्राफिकल यूजर इण्टरफेस क्या होता है? :- इसे विजुअल इण्टरफेस भी कहा जाता है, क्योंकि इसके द्वारा सभी प्रकार की फाइलों, कमाण्ड्स एवं सॉफ्टवेयर इत्यादि को आइकन के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

( H ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

हैकर क्या है? :- किसी दूसरे व्यक्ति के कंप्यूटर पर उसके अनुमति के बिना प्रवेश करने वाला व्यक्ति हैकर कहलाता है

हैंग क्या है? :- कम्प्यूटर पर कार्य करते समय अनावश्यक नियमों का पालन करने से कम्प्यूटर का रुक जाना ग कहलाता है।

हार्डकॉपी क्या है? :- हार्डकॉपी कम्प्यूटर द्वारा प्रस्तुत स्थायी आउटपुट होता है, जैसे पेपर पर प्राप्त प्रिण्ट आउटपुट हार्डडिस्क यह एक गोल, वृत्ताकार स्टोरेज डिवाइस है।

हार्डवेयर क्या है? :- कंप्यूटर के वैभव सिनेमा यह छोड़ सकते हैं या महसूस अगर कहलाते हैं जैसे माउस कीबोर्ड मॉनिटर सीपीयू आदि

होम पेज क्या है? :- वेबसाइट को खोलने पर सबसे पहले खुलने वाला पृष्ठ होम पेज होता है। होम पेज वेबसाइट में प्रयुक्त सूचनाओं को कण्टेन्ट्स के रूप में प्रदर्शित करता है।

हाइब्रिड कम्प्यूटर क्या है? :- एनालॉग व डिजिटल दोनों प्रकार के कम्प्यूटरों का मिश्रित रूप हाइब्रिड कम्प्यूटर कहलाता है।

हाइपरलिंक क्या है? :- किसी पेज या दस्तावेज को किसी अन्य पेज या दस्तावेज से जोड़ना, हाइपरलिंक कहलाता है। हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज इसे संक्षेप में HTML कहते हैं।

हाइपरटेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल ( HTTP) क्या है? :- यह वर्ल्ड वाइड वेब पर एक महत्त्वपूर्ण प्रोटोकॉल है जो इण्टरनेट पर फाइलों को मूव करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

( I ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

इंक जैट प्रिण्टर क्या है? :- इस प्रिण्टर से क की छोटी-छोटी बूंदो को कागज पर डालकर छपाई की जाती है।

इनपुट क्या है? :- परिणाम प्राप्त करने के लिए कम्प्यूटर को दिए गए डाटा तथा निर्देशों को इनपुट कहा जाता है।

इनपुट डिवाइस क्या है? :- परिणाम प्राप्त करने के लिए डाटा तथा निर्देशों को कम्प्यूटर में दर्ज करने के लिए प्रयुक्त डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहते हैं।

इण्टरनेट बैंकिंग क्या है? :- इण्टरनेट बैंकिंग, बैंकिंग का वो आधुनिक स्वरूप है, जिसमें आपको पारम्परिक बैंकिंग सुविधाएँ घर बैठे इण्टरनेट के माध्यम से मिल जाती है, जैसे कॉलेज की फीस जमा करना, मोबाइल पेमेण्ट, बिल जमा करना आदि।

इंस्टेण्ट मैसेजिंग क्या है? :- यह इण्टरनेट पर उपलब्ध एक चैट प्रोग्राम है, जो रियल टाइम में लोगों को कम्युनिकेशन की सुविधा उपलब्ध कराता है।

इण्टरनेट क्या है? :- यह दो या दो से अधिक नेटवर्कों को आपस में जोड़कर बनाया गया एक विशाल कम्प्यूटर नेटवर्क है, जिस पर अधिकतर सभी सूचनाएँ उपलब्ध होती हैं।

ISP इण्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर क्या है? :- यह एक संस्था है जो इण्टरनेट की सर्विस प्रदान करती है।

आईपी एड्रेस क्या है? :- इण्टरनेट से जुड़े प्रत्येक कम्प्यूटर का एक अद्वितीय एड्रेस होता है, जिसे IP एड्रेस कहा जाता है।

इण्टरनेट सर्फिंग क्या है? :- उपयोगी सूचनाओ को इण्टरनेट पर खोजने को इण्टरनेट सर्फिंग कहते हैं।

इण्टरप्रेटर क्या है? :- इसके द्वारा उच्चस्तरीय भाषा को मशीनी भाषा में परिवर्तित किया जाता है। यह प्रत्येक लाइन को मशीनी भाषा में परिवर्तित करता है।

आइकन क्या है? :- ये छोटे ग्राफिकल चिह्न होते हैं, जो कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होते हैं।

इण्टीग्रेटेड सर्किट क्या है? :- यह सिलिकॉन से निर्मित पतली चिप होती है जिस पर अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होते हैं।

( J ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

जॉइंट फोटोग्राफिक एक्सपर्ट्स ग्रुप क्या है? :- यह डिजिटल फोटोग्राफी के लिए प्रयोग होने वाला प्रारूप है। जॉयस्टिक यह एक इनपुट डिवाइस है, जिसका प्रयोग मुख्यतः वीडियो गेम्स खेलने के लिए किया जाता है।

( K ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

कीबोर्ड क्या है? :- यह एक इनपुट डिवाइस है, जो सभी कम्प्यूटर से जुड़ी होती है। यह देखने में बिल्कुल टाइपराइटर के समान होती है।

कर्नेल क्या है? :- यह ऑपरेटिंग सिस्टम का वह भाग, जिस पर अन्य कार्य आधारित होते हैं तथा जिसमें यूजर स्वयं कोई परिवर्तन नहीं कर सकता।

की स्ट्रोक क्या है? :- कीबोर्ड में बटन को दबाने की क्रिया को की स्ट्रोक कहते हैं।

किलोबाइट क्या है? :- यह मैमोरी की इकाई है। 1 KB = 1024 बाइट

( L ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

लोकल एरिया नेटवर्क क्या है? :- सीमित क्षेत्र में ही एक या अधिक कम्प्यूटरों को जोड़कर प्राप्त हुए नेटवर्क को लोकल एरिया नेटवर्क कहते हैं।

लाइनक्स क्या है? :- यह एक ऑपरेटिंग सिस्टम है. जिसका प्रयोग व्यक्तिगत कम्प्यूटर (PC) में किया जाता है। इसका विकास अनेक प्रोग्रामरों द्वारा किया गया है।

लार्ज स्केल इंटीग्रेशन क्या है? :- इसे सक्षेप में LSI कहते हैं। यह एक चिप है जिस पर लगभग 30000 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बने होते हैं।

लैपटॉप क्या है? :- लैपटॉप एक छोटी सी किताब के आकार का एक छोटा कम्प्यूटर होता है, ईसे यूजर अपने साथ कहीं भी आसानी से ले जा सकता है, क्योंकि इसे हम अपने हाथ में लेकर भी इसका प्रयोग कर सकते हैं, इसलिए इसे लैपटॉप कहते हैं।

लॉग इन क्या है? :- किसी भी वेबसाइट पर कार्य को शुरू करने के लिए उस प्रोग्राम में किये जाने की क्रिया को लॉग इन कहते है।

लॉग ऑफ क्या है? :- अपना कार्य पूरा करने के बाद प्रोग्राम से बाहर निकलने की क्रिया लॉग ऑफ कहलाती है।

लैग्वेज प्रोसेसर क्या है? :- इन सॉफ्टवेयर्स के द्वारा किसी भी अन्य भाषा में लिखे प्रोग्रामों को मशीनी भाषा में परिवर्तित किया जाता है, जैसे-कम्पाइलर, इण्टरप्रेटर इत्यादि।

( M ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

माउस क्या है? :- यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग डाटा में उपस्थित किसी आवश्यक तथ्य को सिलेक्ट करने के लिए किया जाता है।

मैक एड्रेस क्या है? :- यह एक हार आइडेन्टिफिकेशन नम्बर होता है जो नेटवर्क पर प्रत्येक डिवाइस की विशिष्ट पहचान करता है।

मेनफ्रेम कम्प्यूटर क्या है? :- इसकम्प्यूटर पर कई यूजर्स एक साथ अनेक कार्य कर सकते हैं। इस कम्प्यूटर की डाटा प्रोसेसिंग क्षमता अत्यधिक होती है।

मेन मैमोरी क्या है? :- यह मेमोरी सीपीयू का ही माग होती है इसलिए इसे मेन मैमोरी कहते है। इसे दो भागो मे बीटा जाता है-

रैम तथा रोम मैग्नेटिक स्टोरेज क्या है? :- यह टा सूचना को संग्रहीत करने के लिए चुम्बकीय पदार्थों का उपयोग करता है, जैसे-हार्डडिस्का मेन्यू किसी सॉफ्टवेयर अथवा प्रोग्राम में उपस्थित विकल्पों की सूची को मेन्यू कहा जाता है।

माइक्रो कम्प्यूटर क्या है? :- ये सबसे छोटे आकार का कम्प्यूटर है। इन कम्प्यूटर्स में माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग किया जाता है। लैपटॉप एक माइक्रो कम्प्यूटर है।

मिनी कम्प्यूटर क्या है? :- इनका आकार माइक्रो कम्प्यूटर से बड़ा लेकिन मेनाफ्रेम कम्प्यूटर से छोटा होता है व इनका प्रयोग वित्तीय संस्थाओं, जैसे-बैंक इत्यादि द्वारा किया जाता है।

मॉड्यूलेशन क्या है? :- इस प्रक्रिया द्वारा डाटा डिजिटल संकेतों को एनालॉग संकेतों में परिवर्तित करके संचार माध्यम तक भेजा जाता है।

मल्टीमीडिया क्या है? :- इसके अन्तर्गत सूचना प्रदर्शित करने वाले दो या दो से अधिक माध्यमों का एक साथ प्रयोग होता है, जैसे- ग्राफा एनीमेशन टेक्स्ट इत्यादि।

मोबाइल ऐप्प क्या है? :- यह सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स है. जो विशेष मोबाइल डिवाइस जैसे स्मार्टफोन्स और टेबलेट्स के लिए डिजाइन हुए हैं।

मोबाइल वॉलेट क्या है? : एक प्रकार की भुगतान सेवा है जिसके माध्यम से मोबाइल डिवाइस पर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड को डिजिटल फार्म में रख सकते है।

( N ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

नेटवर्क क्या है? :- सूचनाओं या अन्य संसाधनों के परस्पर आदान-प्रदान एवं साझेदारी के लिए दो या दो से अधिक कम्प्यूटरों का परस्पर जुड़ाव कम्प्यूटर नेटवर्क कहलाता है।

नेटिकेट क्या है? :- ऑनलाइन उचित शिष्टाचार और व्यवहार के महत्व का प्रतिनिधित्व करता है।

नॉन-इम्पैक्ट प्रिण्टरक्या है? :- नॉन-इम्पैक्ट प्रिण्टर प्रिण्टिंग में इलेक्ट्रोस्टैटिक केमिकल और इंकजेट तकनीक का प्रयोग करते हैं। इसके द्वारा उच्च क्वालिटी के ग्राफिक्स और अच्छी किस्म के अक्षरों को प्रिण्ट किया जाता है।

नेटवर्क इण्टरफेस कार्ड क्या है? :- इसका प्रयोग व्यक्तिगत कम्प्यूटर को किसी नेटवर्क से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह कार्ड नेटवर्किंग केबल और कम्प्यूटर इण्टर्वल बस के मध्य कनेक्शन स्थापित करते हैं।

( O ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर क्या है? :- यह एक सॉफ्टवेयर है, जिसे सोर्स कोड के साथ वितरित किया जाता है। इस सोर्स कोड को उपयोगकर्ताओं द्वारा पढ़ा या संशोधित किया जाता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? :- यह प्रोग्रामों का समूह है, जो कम्प्यूटर के विभिन्न संसाधनों को नियन्त्रित करता है एवं कम्प्यूटर तथा यूजर के मध्य सम्बन्ध स्थापित करता है।

ऑनलाइन क्या है? :- इण्टरनेट से जुड़कर कार्य करना, ऑनलाइन होना कहलाता है।

ऑफलाइन क्या है? :- ऑफलाइन सम्पर्क में यूजर इण्टरनेट में उपस्थित सूचनाओं को अपने-अपने कम्प्यूटर में संग्रहीत करके इण्टरनेट सम्पर्क बन्द कर देता है। तत्पश्चात् भी वह सूचनाओं का अध्ययन करता रहता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? :- दो या दो से अधिक प्रोग्रामों का समूह, जो कम्प्यूटर के विभिन्न संसाधनों को नियन्त्रित करता है एवं कम्प्यूटर तथा यूजर के मध्य सम्बन्ध स्थापित करता है।

आउटपुट क्या है? :- यूजर द्वारा दिए गए डाटा तथा निर्देश के कम्प्यूटर द्वारा दिया गया परिणाम आउटपुट कहलाता है।

( P ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

प्रोसेसर क्या है? :- कम्प्यूटर की क्रियाओं व अनुदेशों को प्रोसेस करने वाले भाग को प्रोसेसर कहा जाता है।

प्रोग्राम क्या है? :- संकेतों/निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहते है।

प्रोग्रामेबल रीड ओनली मैमोरी क्या है? :- इस इलेक्ट्रॉनिक भण्डारण युक्ति द्वारा कम्प्यूटर में स्थित भण्डारण को केवल पढ़ा जा सकता है।

प्रोग्रामर क्या है? :- कम्प्यूटर पर काम करने, सॉफ्टवेयर आदि तैयार करने व उसे जाँचने वाला व्यक्ति प्रोग्रामर कहलाता है।

प्रोटोकॉलक्या है? :- दो कम्प्यूटरों के बीच डाटा संचरण में सहायक नियमों का समूह प्रोटोकॉल कहलाता है।

प्रोप्राइटरी सॉफ्टवेयर क्या है? :- इस सॉफ्टवेयर क्लोजड सॉफ्टवेयर के रूप में भी जाना जाता है। यह एक कॉपीराइटेड सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग सीमित है।

( Q ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

क्वर्टी क्या है? :- यह एक स्टैण्डर्ड कम्प्यूटर कीबोर्ड है, जिसके शीर्ष रॉ पर Q.W.E.R, T और Y करैक्टर्स होते हैं।

( R ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

रैम क्या है? :- इसका विस्तृत रूप रैंडम एक्सेस मेमोरी है। यह कम्प्यूटर की प्राइमरी व विशेष मैमोरी है, जिसमें संचित डाटा कम्प्यूटर बन्द करने पर स्वयं ही समाप्त हो जाता है।

रोम क्या है? :- इसका विस्तृत रूपरीड ओनली मेमोरी है। यह एक स्थायी मैमोरी है, जिसे केवल पढ़ा जा सकता है। कम्प्यूटर बन्द होने पर इसमें संचित डाटा समाप्त नहीं होता।

रीबूट क्या है? :- यह कम्प्यूटर को बन्द कर दोबारा स्टार्ट करने वाली प्रक्रिया है। इसे रीस्टार्ट भी कहते हैं।

रजिस्टर क्या है? :- रजिस्टर एक ऐसा उपकरण या साधन है, जिसमें डाटा स्टोर किया जाता है। रजिस्टर बहुत तेज गति वाली अस्थायी स्टोरेज डिवाइस है।

( S ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

सॉफ्टवेयर क्या है? :- सॉफ्टवेयर किसी कम्प्यूटर और मोबाइल फोन के संचालन के लिए एक आवश्यक प्रोग्राम होता हैं, इन सॉफ्टवेयर को हम अपने हाथों से स्पर्स नहीं कर सकते।

स्कैनर क्या है :- यह किसी टैक्स्ट या ग्राफिक फोटो के प्रारूप को आवश्यकतानुसार स्क्रीन पर स्कैन करने वाला एक यन्त्र होता है।

सेकेण्डरी मैमोरी क्या है? :- यह स्थायी मैमोरी है, जिसमे संचित डाटा कम्प्यूटर बन्द होने पर मी नष्ट नहीं होता है।

सिक्वेंशियल एक्सेस क्या है? :- किसी डाटा को एक ही क्रम में पढ़ने को सिक्वेंशियल एक्सेस कहा जाता है।

स्मार्ट वॉच क्या है? :- यह पहनने योग्य कम्प्यूटिंग डिवाइस है, जो एक कलाई घड़ी के समान है। यह वॉच, सेल फोन, कैलकुलेटर, कैमरा, GPS नेविगेशन, SD कार्ड, टचस्क्रीन आदि विशेषताएँ शामिल करता है।

स्टेटिक रैम क्या है? :- यह RAM का एक प्रकार है. जिसमें डाटा विद्युत सप्लाई ऑन रहने तक ही स्टोर होता है।

सुपर कम्प्यूटर क्या है? :- वह कम्प्यूटर जिसमें कई प्रोसेसर समान्तर क्रम में लगे होते हैं तथा यह उच्च क्षमता वाले कम्प्यूटर होते हैं। इन्हें किसी विशेष प्रयोजन के लिए ही तैयार किया जाता है।

सोशल नेटवर्क क्या है? :- इण्टरनेट आधारित कनेक्शन बनाने का एक तरीका है।

स्पैम क्या है? :- एक प्रकार से मैसेजिंग सिस्टम्स का दुरूपयोग है जिसके अन्तर्गत अनचाहे सन्देशों को ई-मेलों के रूप में भेजा जाता है।

( T ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

टैक्स्ट क्या है? :- हम लोग शब्दों, अंकों व प्रतीकों के समूह को ही टैक्स्ट कहते है।

टाइम शेयरिंग क्या है? :- इसके अन्तर्गत कई उपभोक्ताओं के एक साथ काम करने पर, सीपीयू द्वारा प्रोग्रामिंग के लिए एक निश्चित समयावधि प्रदान की जाती है।

टेम्पलेट क्या है? :- एक पूर्वनिर्धारित डॉक्यूमेण्ट है, जो कम्प्यूटर में स्टोर रहता है।

( U ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

उन्न्तु क्या है? :- यह डेबियन GNU / लाइनक्स डिस्ट्रीब्यूशन पर आधारित एक ऑपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है।

यूनिक्स क्या है? :- इस ऑपरेटिंग सिस्टम को सर्वर तथा वर्कस्टेशन दोनों में प्रयोग किया जा सकता है। इसमें डाटा प्रबन्ध का कार्य कर्नेल द्वारा होता है।

यूपीएस है? :- यह कम्प्यूटर को बिना बाधित हुए विद्युत उपलब्ध कराने वाला उपकरण है।

अनडू क्या है? :- किसी प्रोग्राम में किए गए परिवर्तनों को पुनः प्राप्त करने को अनडू कहा जाता है।

यूजर फ्रैंडली क्या है? :- कम्प्यूटर की कम जानकारी रखने वाले और यूजर की सहायता करने वाले सॉफ्टवेयर को यूजर फ्रैंडली सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

( V ) कंप्यूटर की शब्दावली इन हिंदी

वायरस क्या है? :- वायरस वो प्रोग्राम है, जो कम्प्यूटर पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ये पर्सनल कम्प्यूटर पर कण्ट्रोल प्राप्त करके उनसे असामान्य व विनाशकारी कार्यों को करवाते हैं।

वीडियो डिस्क क्या है? :- भण्डारण अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एक युक्ति होती है जिसमें हम अपने डेटा को रखते वीडियो के रूप मे रखते हैं।

वाइड एरिया नेटवर्क क्या है? :- वाइड एरिया नेटवर्क यह नेटवर्क बहुत सारे कम्प्यूटरों से आपस मे मिलकर बनाया जाता है, सका विस्तृत क्षेत्र एक शहर, महाद्वीप अथवा पूरे देश में फैला हो सकता है।

वेबसाइट क्या है? :- विभिन्न प्रकार के वेब पेजों के एक संग्रह को ही हम वेबसाइट कहते हैं, जिसका प्रयोग इण्टरनेट पर किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

विण्डो क्या है? :- विण्डो कम्प्यूटर स्क्रीन का वह भाग होता है, जिसके द्वारा यूजर अपने विभिन्न प्रकार के कार्य को सम्पन्न करता है, विण्डो कहलाता है।

वर्ड प्रोसेसिंग क्या है? :- इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग डॉक्यूमेण्ट्स को बनाने, एडिट करने तथा प्रिण्ट करने में होता है।

वेब ब्राउजर क्या है? :- इस सॉफ्टवेयर द्वारा ण्टरनेट पर वेबसाइटों को आसानी से खोजा जाता है।

Scroll to Top